पीरियड्स क्या होता है? क्या आपको इसका उत्तर पता है। अगर पता है तो बढ़िया है अगर नहीं पता तो जान लीजिये पीरियड्स महिलाओ के शरीर की वो शारीरिक क्रिया है जो महीने मे एक बार आता है। इसे मासिक धर्म भी कहा जाता ह। यह क्रम लगभग 28-35 दिन का होता है और सामान्य तौर पे यह क्रम तब तक चलता रहता है जब तक महिलाये गर्भवती न हो जाये । इसका मतलब हर 28-35 के बीच महिलाओ को मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है जो लगभग 2-7 दिन का होता है।
मासिक धर्म या पीरियड शुरू होने का कारण
सामान्य तौर पर महिलाओ मे मासिक धर्म की शुरुवात तब होती जब वह महिला किशोरावस्था मे प्रवेश करती है। इस दौरान उसके शरीर मे हार्मोनल चेंज की वजह से अंडाशय इस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन बनने लगते है। यह हार्मोन महिलाओ के गर्भाशय के लिए जरुरी होते है।
इन हार्मोन्स की वजह से हर महीने मे एक बार महिलाओ के शरीर मे गर्भाशय की परत मोटी होने लगती है। सामान्यतः अगर लड़की माहवारी के आसपास यौन संबंध नहीं बनाती हैं तो यह मोती परत जो गर्भावस्था के लिए तैयार हो रही थी टूट जाती है और इसी परत के टूटने से रक्त का रिसाव सुरु हो जाता है। इसी रक्त रिसाव को मासिक धर्म या पीरियड्स कहा जाता है।
मासिक धर्म या पीरियड के दौरान सेनेटरी पैड कैसे इश्तेमाल करे
जो लोग पहली बार सेनेटरी पैड पहन रहे है या जो यह जाने के इच्छुक है की सेनेटरी पैड को पहने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है वो पोस्ट को पूरा पढ़ : सेनेटरी पैड कैसे इश्तेमाल करे
मासिक धर्म या पीरियड के दौरान महिलाओ मे बदलाव
मासिक धर्म या पीरियड के दौरान महिलाओ को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है जैसे की :
1. भूख कम लगना : मासिक धर्म या पीरियड के दौरान महिलाओ को अक्सर भूख कम लगती है और उन्हें कुछ भी खाने का मन नहीं करता
2. थकान लगना : मासिक धर्म या पीरियड के दौरान महिलाओ को अक्सर जल्दी थकान लग जाती है
3. गुस्सा आना : मासिक धर्म या पीरियड के दौरान महिलाओ को गुस्सा जल्दी आ जाता है। इस दौरान हमें ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे उन्हें गुस्सा आये
मासिक धर्म या पीरियड के दौरान महिलाओ क्या खाना चाहिए
- सेब, अनार आदि खाना चाहिए इनसे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है
- डार्क चॉकलेट खाने से मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन कम होता है इसलिए आप इन्हे भी खा सकते है
- खाने में विटामिन और आयरन जरूर को जरूर शामिल कर। आलू मे विटामिन ब्६ होता है जो खून के थक्को को बनने से रोकता है।
- फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। इसके लिए हम लौकी और मछली खा सकते है।
मासिक धर्म या पीरियड के दौरान महिलाओ क्या नहीं खाना चाहिए
- खाने मे मसालों का कम प्रयोग करना है
- दही , छाछ और दूध से बने प्रदार्थ का सेवन कम करना चाहिए क्युकी इनके सेवन से मासिक धर्म के दौरान दर्द बढ़ सकता है
सारांश
पीरियड या माहवारी कितने दिन का होता है ?
सामान्य माहवारी आमतौर पर 5 दिनों के लिए होती है, लेकिन कई मामलों में यह 2 दिन या अधिकतम 7 दिन तक भी रह सकती है।
पीरियड कितने दिन बाद आती है या माहवारी के कितने दिन बाद ?
महिलाओ को हर 28-35 के बीच मासिक धर्म या पीरियड का सामना करना पड़ता है जो लगभग 2-7 दिन का होता है।
प्रेग्नेंट होने के बाद क्या पीरियड आता है या प्रेगनेंसी में पीरियड क्यों आता है?
जब महिलाये प्रेग्नेंट होती है उस समय उनके शरीर मे एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है जिस वजह से ब्लीडिंग होती रहती है। महिलाओ को लगता है की अभी उनके पीरियड्स ही चल रहे है जबकि वो प्रेग्नेंसी के पहले चरण मे होती है।
नोट : मासिक धर्म या पीरियड कोई बीमारी नहीं यही कृपया इसे बीमारी की नजर से न देखे