पीरियडस या मासिक धर्म के दौरान महिलाओ के शरीर मे हार्मोन लेवल पे बदलाव आता है जिसकी वजह से गर्भाशय से स्क्त और अंदरूनी हिस्से से स्त्राव होने लगता है इसी को पीरियड्स कहते है। इस दौरान महिलाओ का अपने शरीर पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं रहता जिस वजह से गर्भाशय से स्क्त का स्त्राव कभी भी हो सकता है चाहे वो रास्ते मे हो, सड़क पर हो, बैठी हो, खड़ी हो या कुछ भी काम ना कर रही हो। क्युकी स्क्त के स्त्राव से महिलाओ के कपडे पे दाग लग जाता है और इससे बीमारी का भी खतरा बन जाता है क्युकी स्क्त पर कीड़े और बीमारी का भी खतरा होता है इसलिए स्क्त को फैलने से रोकने के लिए सेनेटरी पैड का उपयोग महिलाओ द्वारा किया जाता है। जो लोग पहली बार सेनेटरी पैड पहन रहे है या जो यह जाने के इच्छुक है की सेनेटरी पैड को पहनने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है वो पोस्ट को पूरा पढ़े।
सेनेटरी पैड कैसे इस्तेमाल करते है ?
सेनेटरी पैड इश्तेमाल करने से पहले सेनेटरी पैड के बारे मे निम्नलिखित चीज़े देखे :
सेनेटरी पैड खरीदने से पहले इन बातो का ख्याल रखे
सोखने की क्षमता : सेनेटरी पैड के सोखने की क्षमता जितना ज्यादा होगी सेनेटरी पैड उतना ही बेहतर और कारागार होगा। सेनेटरी पैड चुनते समय सेनेटरी पैड की सोखने की क्षमता के बारे मे जानकारी ले ले।
सेनेटरी पैड की मोटाई : सेनेटरी पैड के इश्तेमाल से पहले सेनेटरी पैड की मोटाई देख लेनी चाहिए। बाजार मे सेनेटरी पैड अलग अलग आकार मे आता है। इसलिए वही सेनेटरी पैड चुने जो आपके साइज के हिसाब से बढ़िया हो।
सेनेटरी पैड कैसे पहने (Sanitary Pad Kaise Pahne)
सेनेटरी पैड लगाते समय इन चीज़ो का ध्यान दे :
- सेनेटरी पैड के विंग्स को अंदर की तरफ फोल्ड करे
- सेनेटरी पैड के बीच वाले हिस्से मे एक पेपर जैसी चीज़ होगी इसके पीछे गोंद होता है इस पेपर को निकल दे और विंग्स को अंदर की तरफ फोल्ड करके बीच के हिस्से से लगाए ताकि थोड़ा गोंद विंग्स पर भी लग जाये अब विंग्स को सीधा कर ले।
- इसके बाद सेनेटरी पैड को अपनी पैंटी के बीचो बीच रखे ताकि ये सीधे आपकी योनि के नीचे आये। याद रखिये गोंद वाला हिस्सा निचे हो। अब सेनेटरी पैड के विंग्स को पैंटी के पीछे से घुमा कर चिपका दे।
- अब पैंटी को पहन ले। अब कभी भी ब्लीडिंग होने पर सेनेटरी पैड रक्त को सोख लेगा
सेनेटरी पैड इश्तेमाल करते समय इन चीज़ो का ध्यान रखे :
- सेनेटरी पैड का इश्तेमाल तभी करे जब जरुरी हो याद रखे आपकी योनि को भी ताज़ी हवा की जरुरत है इसलिए पैड का इश्तेमाल सिर्फ जरुरत पड़ने पर ही करे।
- एक ही सेनेटरी पैड को ज्यादा समय तक इश्तेमाल न करे। कोशिश करे की इसे लगभग 6-8 घंटे मे अवश्य बदल ले।
- अगर आप को स्किन एलर्जी है तो सेंट वाला सेनेटरी पैड के इश्तेमाल से बचे वरना यह एलर्जी और बढ़ा सकता है
- सेनेटरी पैड की जगह कपडे के इश्तेमाल से बचे। कपडे के इश्तेमाल से बीमारियां हो सकती है।
- बाहर जाते समय हमेशा अपने पर्स मे एक दो सेनेटरी पैड लेकर चले ये इमरजेंसी मे काम आ सकते है
सारांश